दो दिनों में ढाई लाख से अधिक ने किया रामलला का दर्शन
अयोध्या, जून 14 -- अयोध्या, संवाददाता। इन दो दिनों में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया है। मंदिर परिसर के प्रशासनिक आंकड़े बताते हैं कि बीते डेढ़ सप्ताह से प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालु परिसर पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि आने वाले दिनों में यह संख्या इसी तरह बरकरार रहेगी। इन दिनों गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं और इस महीने में दर्शन करने का धार्मिक महत्व भी है। माना जा रहा है इसीलिए दर्शन करने वालों की होड़ लगी हुई है। राम जन्मभूमि परिसर के एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे बताते हैं कि शनिवार को एक लाख 19 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किया था रविवार को यह संख्या बढ़कर एक लाख 35 हजार हो गई। उन्होंने बताया भीड़ अधिक होने की वजह से दोपहर भोग आरती के 10 मिनट बाद ही दर्शन शुरू करा दिया गया। जबकि अन्य दिनों में दोपहर को आधा घंटे के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.