भागलपुर, मई 19 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड संसाधन केंद्र स्थित सभागार में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित राज की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सरकारी विद्यालयों को ई-शिक्षाकोष एवं यू-डायस पोर्टल पर नए नामांकित छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों का डेटा दो कार्य दिवस के भीतर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित राज ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। यह भी पढ़ें- यू-डायस पोर्टल में प्रोग्रेशन कार्य लंबित, कई विद्यालयों पर कार्रवाई की अनुशंसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...