नोएडा, सितम्बर 20 -- नोएडा। दो दिनों में डेंगू के 16 नए मरीजों की पुष्टि मलेरिया विभाग ने की है। मरीजों की संख्या 312 हो गई है। सितंबर महीने में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ी है।नए मरीजों में चार का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं पहले से छह मरीज भी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। सितंबर महीने में ही 233 मरीज मिले हैं। वहीं जुलाई तक 21 और अगस्त में 58 मरीज मिले थे। सितंबर महीने में अभी तक प्रत्येक दिन औसतन 11 मरीजों की पुष्टि हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.