नवादा, नवम्बर 18 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा जिले में 15 नवम्बर से धान क्रय का आरम्भ हो गया है। शुरुआती दो दिनों में अब तक 25 एमटी धान की खरीद कर ली गयी है। नमी की अधिकता के कारण धान खरीद की रफ्तार धीमी हुई है, जिसमें आगामी 15 दिसम्बर से गति पकड़ने की उम्मीद है। चूंकि अभी सामान्यत: 21 फीसदी तक धान में नमी देखी जा रही है, इसलिए फिलहाल सांकेतिक रूप से अभियान की शुरुआत के साथ खरीद कर ली गयी है। जिले में फिलहाल धान क्रय का लक्ष्य पूर्ववर्ती ही रखा गया है। इसे धान उत्पादन के आंकड़ों के अनुकूल परिवर्तित किया जा सकता है। जिले में इस वर्ष धान की बम्पर पैदावार हुई है, इसलिए सरकारी खरीद का लक्ष्य काफी बड़ा हो सकता है। फिलहाल धान क्रय केंद्र शुरू होने के बाद भी किसान जल्दबाजी में क्रय केंद्र तक नहीं पहुंच रहे हैं, इसके पीछे कई कारण सामने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.