पटना, मार्च 13 -- राजधानी के गांधी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार, 2026) के दूसरे दिन शुक्रवार को कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया और इसके बारे में तकनीकी जानकारी दी गयी। कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ भी दिया गया। मेले में 108 कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा 75.34 लाख रुपये का अनुदान दिया गया। इन कृषि यंत्रों का बाजार मूल्य लगभग 1.92 करोड़ रुपये है। दो दिनों में कुल 238 कृषि यंत्रों का क्रय पर कुल 134.86 लाख रुपये से अधिक अनुदान दिया गया। इस मेला में कृषि यंत्रों के निर्माताओं एवं विक्रेताओं के साथ अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर के वरीय वैज्ञानिक भी थे। कृषि विभाग के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों ने अनुभव साझा किए। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक ट्रैक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.