दो दिनों में करें सीएमआर की शत प्रतिशत आपूर्ति
दरभंगा, जून 24 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सीएमआर आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों एवं राइस मिलों द्वारा सीएमआर आपूर्ति की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं राइस मिल संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगले दो दिनों के भीतर शत प्रतिशत सीएमआर राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को उपलब्ध कराएं। निर्धारित समयसीमा के भीतर आपूर्ति पूर्ण करने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास किए जाएं। कहा कि खाद्यान्न प्रबंधन एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सुचारु व्यवस्था के लिए समयबद्ध आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- 30 जून तक सीएमआर जमा करें मिलर और पैक्स, नहीं तो होगी कार्रवाई : एसडीओ डीएम ने रैयाम चीनी मिल से संबंधित वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.