नोएडा, मार्च 10 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल में एक दिन में सोमवार को सबसे अधिक 472 एंटी रेबीज टीके लगे। वहीं, दूसरे दिन भी 352 लोगों को ये टीके लगाए गए। करीब छह साल पहले एक दिन में सबसे अधिक 412 टीके लगाए गए थे। जिला अस्पताल में दो दिनों में 824 टीके लगे, जिसमें से पहला टीका 500 से अधिक लोगों को दिया गया यानी दो दिनों में 500 से अधिक लोगों को कुत्ते ने काटा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जिले के देहात के क्षेत्र और आसपास के लोग भी टीका लेने जिला अस्पताल आते हैं। दो दिनों में ओपीडी में भी आने वाले मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। दो दिनों में साढ़े सात हजार से अधिक मरीजों ने अस्पताल में परामर्श लिया। होली के बाद से मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.