सहरसा, मार्च 11 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। सहरसा स्टेडियम में 13 और 14 मार्च को आयोजित होने वाले कोसी महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में कोसी क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, कला और पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन सहरसा के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 13 मार्च को पर्यटन विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद दिनेश चंद्र यादव, राजेश वर्मा और मनोज झा शामिल होंगे। इसके अलावा विधायक रत्नेश सादा, आईपी गुप्ता, गौतम कृष्ण, संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद डॉ. एनके यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह और सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.