धनबाद, दिसम्बर 1 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। झामाडा की ओर से होने वाली जलापूर्ति दो दिन तक बाधित रहेगी। तोपचांची झील से तेतुलमारी वाटर रिजर्वायर से कतरास कोयलांचल सहित आसपास के जगहों में 24 व 14 इंच के पाइपलाइन से जलापूर्ति होती है। पाइप लाइन में लगे भाल्ब की मरम्मत होने के कारण दो दिन तक जलापूर्ति ठप रहेगी। बुधवार को पुनः जलापूर्ति पूर्व की भांति सामान्य हो जाएगी। उक्त जानकारी तेतुलमारी झामाडा विभाग के प्रबंधक रजनीश उपाध्याय ने दी। जलापूर्ति बाधित होने से कतरास, सिजुआ, अंगरपथरा, तेतुलमारी, पांडेडीह, श्यामबाजार, जोगता आदि जगहों के लोगों पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.