बांका, फरवरी 3 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 महमदपुर मोहल्ले में लोगों की संवेदनहीनता तब सामने आई जब यह पता चला कि एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पिछले दो दिनों से घर में पड़ा हुआ है। रविवार की देर रात इस बात की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महमदपुर मोहल्ले के भरत तांती (60) की मौत कब हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। जब दो दिनों तक घर से कोई आवाज तक नहीं आई तथा घर से दुर्गंध आने लगी तब आसपास के लोगों ने घर में झांक कर देखा तो पता चला कि भरत तांती की मौत हो गई है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी एवं इकलौते पुत्र की मौत पहले ही हो चुकी है। वह घर में अकेले रहते थे। गरीबी एवं बीमारी की वजह से वह घर से कम ही निकल पाते थे। लोगों ने बताया कि मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.