भागलपुर, सितम्बर 10 -- सबौर, संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार को बाढ़ आपदा 2026 की अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सबौर प्रखंड प्रमुख ने की। बाढ़ आपदा से प्रभावित परिवारों को जीवनयापन हेतु सामूहिक रसोई से सुचारू रूप से भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। पॉलीथीन शीट का वितरण आंशिक रूप से किया गया है। इसे सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच वितरण करने का निर्णय लिया गया। दो दिन के अंदर सभी मुखियाओं से अनुरोध किया गया कि जीआर राशि वितरण हेतु पंचायत स्तर पर अनुश्रवण समिति से पारित कराकर सूची एवं रजिस्टर अंचल कार्यालय में जमा करें, ताकि जीआर राशि बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में दी जा सके।बैठक यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ग्राउंड जीरो तक पहुंचे अधिकारी तो पता चला बाढ़ पीड़ितों का दर्द मे...