दो दिनों के प्रदर्शन के बाद अवैध मुहाने की हुई भराई
धनबाद, जून 14 -- बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया तीन क्षेत्र के एबीजी कोलियरी स्थित कोरीडीह 56 यूनिट क्वार्टर के समीप अवैध मुहाने को शनिवार को बीसीसीएल प्रबंधन व सीआईएसएफ की निगरानी में बंद कर दिया गया। बताया जाता है कि अवैध मुहाना बंद करने को लेकर ग्रामीणों ने लगातार दो दिनों तक प्रदर्शन कर एबीजी कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी व डिपार्टमेंट परियोजना का उत्पादन कार्य ठप कर दिया था। अवैध उत्खनन करने वाले लोग पानी का पाइप भी तोड़ दिया था, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। गोविंदपुर एरिया तीन के महाप्रबंधक के आदेशानुसार अवैध मुहाना को बंद कराया गया। मौके पर बीसीसीएल प्रबंधन एवं सीआईएसएफ के जवान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बीसीसीएल को अवैध खनन पर कार्रवाई के लिए एसओपी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.