दो दिनों के अभियान में 645 वाहनों का कटा चालान
बलिया, जून 30 -- बलिया, संवाददाता। यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और थानों-कोतवालियों की पुलिस के द्वारा दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 23 वाहनों को एमवी एक्ट में सीज किया गया। पुलिस ने 645 वाहनों का चालान किया गया तथा उन पर करीब 12.56 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।अभियान के दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों को शराब पीकर गाड़ी चलाने, काली फिल्म व हूटर लगे, जाति सूचक शब्द लिखे ,मॉडिफाइ साइलेंसर तथा अन्य भड़काऊ बातें लिखे आदि की जांच की गयी। इस दौरान ड्रिंक कर ड्राइविंग करते हुए चार, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे सात, बिना हेलमेट के बाइक चालाते 465 तथा दोपहिया पर तीन सवारी मिले 46 वाहनों का चालान किया गया। सभी पर 12.56 लाख रुपये का पेनाल्टी लगाया गया। पुलिस ने बिना वैध अभिलेखों के गुजर रहे 23 वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस और परिवहन विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.