दुमका, अप्रैल 3 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा ने गुरुवार को रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामबारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उक्त विद्यालय में कुल बच्चों का नामांकन 78 के विरुद्ध मात्र 47 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। जिसपर बीडीओ ने सम्बंधित शिक्षक को कड़ी हिदायत देते हुए निर्देश दिया गया कि बच्चों की उपस्थिति में कमी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विभिन्न पंजी यथा एसएमसी कैश बुक, अनुश्रवण पंजी, निरीक्षण पंजी इत्यादि उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई। जिसपर बीडीओ ने प्रधानाध्यापक को अविलंब दो दिनों के अंदर सभी पंजियों को अद्यतन करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया। जांच के क्रम में उक्त विद्यालय के श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.