सीतामढ़ी, मार्च 24 -- पिपराही। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिवहर-मोतिहारी स्टेट हाई वे तथा पिपराही- बसंतपट्टी पथ में सड़क का अतिक्रमण कर दुकान चलाने वाले को दो दिनों के अंदर अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया गया है। सीओ- सह- बीडीओ के निर्देश पर सोमवार को अंचलस्तरीय टीम द्वारा अतिक्रमित जमीन की मापी की गई। मापी के पश्चात 74 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया। निर्धारित समय सीमा के अंदर अतिक्रमण खाली नहीं करने पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण खाली कराये जाने पर जुर्माना तथा एफआईआर करने की कार्रवाई की जाएगी। सीओ- सह- बीडीओ आदित्य सौरभ ने बताया कि मुख्य पथ में अतिक्रमण होने से आम लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।आम लोगों की सुविधा को लेकर अतिक्रमण हटाना आवश्यक है।गठित टीम में अंचल अमीन नेहा कुमारी, रामनारायण प्रसाद,राजस्व कर्मी शिवजी प्रसाद...