मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। हाईकोर्ट के निरीक्षी जज जस्टिस राजेश वर्मा 24 व 25 अप्रैल को दो दिनों की यात्रा पर मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के लिए कोर्ट परिसर में नवनिर्मित आवास, कोर्ट के मुख्यद्वार व कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन करेंगे। वे कोर्ट की कार्यवाही का भी निरीक्षण करेंगे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर ने बताया कि 25 अप्रैल को एसोसिएशन की ओर से उनका अभिनंदन कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- कोर्ट में कर्मियों की कमी पर मुख्य न्यायाधीश को भेजा पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...