दरभंगा, मार्च 22 -- दरभंगा। जिले में शुक्रवार देर शाम आए जोरदार तूफान और वर्षा की रफ्तार शनिवार को धीमी पड़ गई। हालांकि सूर्योदय नहीं हुआ और दिनभर टिप-टिप कर बरसात होती रही। लगातार वर्षा से कई शहरी क्षत्रों में जलभराव की समस्या गहरा गई है। मोहल्लों की सड़कों पर कीचड़ और घुटनेभर पानी से आवाजाही की मुश्किल बढ़ गई है। वैसे बरसात के बावजूद लोग ईद और चैत नवरात्र की आस्था में डूबे दिखे। मुस्लिम समुदाय की भीड़ मस्जिदों व ईदगाहों में बनी रही। वैसे, बेमौसम की बारिश से बाजार में छाई ईद की रौनक फीकी पड़ गई। होटलों-रेस्टोरेंट के युवा कस्टमर और आखिरी समय में खरीदारी करने वाले पारंपरिक ग्राहक बाजार नहीं पहुंचे। इससे दुकानदारों को नुकसान की आशंका बनी हुई है। दूसरी ओर सदर थाना रोड, धरमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, लक्ष्मीसागर, गांधीनगर कटरहिया, इंदिरा कॉलोनी, बलभद्रप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.