दो दिनों की बारिश से किसानों में जगी उम्मीद, जुलाई में अब तक 156.5 मिमी वर्षा
कोडरमा, जुलाई 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर अब उम्मीद की मुस्कान लौट आई है। जुलाई माह में अब तक जिले में 156.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस महीने का सामान्य औसत वर्षापात 245.7 मिमी है। हाल की बारिश का सबसे अधिक असर कोडरमा, जयनगर, डोमचांच और चंदवारा प्रखंडों में देखने को मिला, जहां अच्छी वर्षा हुई है। वहीं सतगावां और मरकच्चो प्रखंड अभी भी पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इन दोनों क्षेत्रों में अब तक उल्लेखनीय वर्षा नहीं होने से किसान चिंतित हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा जिले में मौसम का बदला मिजाज, बारिश दे रहा भरपूर साथधान की रोपनी की स्थिति बारिश के बावजूद जिले में अभी तक धान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.