गोड्डा, मार्च 23 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गई। नालियां साफ नहीं होने की वजह से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिनों की बारिश ने नगर परिषद के तमाम दावों की पोल खोल दी। कई मोहल्लों में अब भी जलजमाव बना हुआ है। इसमें खासकर बढोना मध्य विद्यालय के पास, रौतारा गली नंबर 2 और 3, शकेतनपुरी मोहल्ला और लोहिया नगर मोहल्ले में काफी जलजमाव हुआ। इसके अलावा गोड्डा के सबसे व्यस्त कझिया नदी पुल पर भी भारी जलजमाव हो गया। एक तो पुल पर बनी सड़क जर्जर है, जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ऊपर से बरसात का पानी जमने के बाद स्थिति काफी खतरनाक हो गई। वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे, जिससे लोगों ने काफी मुश्किल से वाहन चलाया। दरअसल, पुल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.