वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। लोक गायन एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान और सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से बिरहा महोत्सव का आयोजन किया गया है। दो दिनी महोत्सव 23 एवं 24 मार्च को अस्सी घाट पर सायं छह बजे से होगा। संस्थान के निदेशक अतुल द्विवेदी के अनुसार पहले दिन वाराणसी के मन्नालाल यादव, गाजीपुर के पारस नाथ और माधुरी कुमारी, बस्ती की सीमा सरगम और बलिया के कमलेश यादव बिरहा गायन करेंगे। दूसरे दिन वाराणसी के डॉ.मन्नू यादव एवं कन्हैया लाल, प्रयागराज के जगदीश यादव एवं सविता सागर और मऊ की रीना राय की प्रस्तुतियां होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.