सिमडेगा, मई 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा दो दिवसीय दौरे पर सिमडेगा पहुंचेगें। कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को वे सड़क मार्ग से बानो एवं जलडेगा होते हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सिमडेगा पहुंचेगें। सिमडेगा पहुंचने के उपरांत सांसद स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें जिले की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को सुदृढ़ बनाने एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। दौरे के दूसरे दिन सांसद दिशा की बैठक में भाग लेगें। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा एवं संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। - यह भी पढ़ें- नगर भवन में कांग्रेस पार्टी की बैठक आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.