प्रयागराज, दिसम्बर 28 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 29 दिसंबर को दो दिनी दौरे पर प्रयागराज आएंगे। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार दोपहर 3:35 बजे जौनपुर से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 3:45 पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक। जनता दर्शन के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और स्थानीय योजनानुसार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर तीन बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ रवाना होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.