प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। भाजपा महानगर की ओर से होने वाले 24 घंटे के दो दिनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा पर गुरुवार को चर्चा हुई।सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में प्रशिक्षण वर्ग व्यवस्था टीम के साथ बैठक करते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन 17 मई को कैंटोनमेंट पैलेस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हाथों संभावित है। इस दौरान आनंद सोनकर, डॉ. शैलेश पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, रमेश पासी, आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...