गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में आत्मा की ओर से आयोजित दो दिवसीय कृषि सह फल-फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी मेला शुक्रवार को संपन्न हुआ। कृषि नवाचारों और किसानों की उपलब्धियों से भरे इस मेले ने किसानों को नई तकनीक और नवाचार से प्रेरणा एक ही मंच पर प्रदान की। मेले के दूसरे दिन पहुंचे सारण प्रमंडल के संयुक्त निदेशक (शस्य ) समीर कुमार ने किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी दी और उनसे लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने पराली जलाने के बजाय उसके वैकल्पिक उपयोग पर बल दिया। जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार ने कहा कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग करके किसान लागत घटा सकते हैं और उत्पादन बढ़ा सकते हैं। उन्होंने नई तकनीक आधारित खेती अपनाने पर जोर दिया। पराली प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीक पर मार्गदर्शन समापन समारोह में कृषि विभाग के अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.