बोकारो, अगस्त 11 -- सेल के गैर-कार्यपालक कर्मियों से जुड़े 40 से अधिक लंबित मुद्दों को लेकर विभिन्न श्रमिक यूनियनों ने केंद्र सरकार, इस्पात मंत्रालय और सेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यूनियनों का कहना है कि कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले एक से दो दशक से लंबित हैं, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बाहुबला प्राइवेट लिमिटेड पर कार्रवाई तेज, आरओसी ने मांगा बैंक खातों का हिसाबसंक्रमण की प्रक्रिया यूनियनों के अनुसार, इन मामलों को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय इस्पात मंत्री, इस्पात राज्य मंत्री, इस्पात सचिव, संयुक्त सचिव, सेल चेयरमैन, निदेशक (कार्मिक), निदेशक प्रभारी, मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय), श्रम मंत्रालय, लोक उद्यम विभाग (डीपीई) तथा विभिन्न इस्पात नगरों के सांसदों और विध...