दो दशक से बैंक में पड़े हैं साइंस सिटी के करोड़ों रुपए
प्रयागराज, सितम्बर 17 -- प्रयागराज। मानव संसाधन विकास मंत्री रहे डॉ. मुरली मनोहर जोशी के प्रयास से जिले में साइंस सिटी बनाने का सपना देखा गया था। इसे साकार करने के लिए वर्ष 2004 में बजट भी आवंटित हुआ। 2004 के आम चुनाव में सरकार गिरने के कारण डॉ. जोशी का यह सपना अधूरा रह गया पर इस मद में आए करोड़ों रुपये आज तक बैंक में पड़े हुए हैं। रकम के बारे में बैंक से स्पष्ट जानकारी तो नहीं मिल सकी पर कहा जा रहा है कि 2004 में 14.43 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। यह रकम एसबीआई की मंमफोर्डगंज शाखा में एफडी की गई थी। बताया जा रहा है कि वर्तमान में रकम बढ़कर लगभग 18 करोड़ हो गई है। पिछले दिनों बैंक के एक अधिकारी इस संबंध में जानकारी के लिए विकास भवन पहुंचे थे क्योंकि इसके लिए इलाहाबाद साइंस सिटी सोसाइटी का गठन कर विकास भवन में इसका कार्यालय खोला गया था। तत्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.