दो दशक से अधर में लटका है नगर पंचायत का सीमा विस्तार
रायबरेली, मई 17 -- लालगंज,रायबरेली। नगर पंचायत का सीमा विस्तार पिछले लगभग दो दशक से अधर में लटका हुआ है। सीमा विस्तार न होने से नगर क्षेत्र का समुचित विकास प्रभावित हो रहा है। वहीं सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप भी लग रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सीमित दायरे में विकास कार्य होने के कारण एक ही स्थान पर बार-बार निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे सरकारी धन की बर्बादी हो रही है। नगर क्षेत्र की बढ़ती आबादी और नए आवासीय क्षेत्रों को देखते हुए नगर पंचायत के विस्तार की मांग लगातार उठती रही है। लोगों का कहना है कि यदि सीमा विस्तार किया जाता है तो सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए नए अवसर मिलेंगे। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी अधिक लोगों तक पहुंच सकेगा।
सीमा विस्तार की आवश्यकता क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.