नई दिल्ली, अगस्त 24 -- रिपोर्ट ::: -मौसम विभाग ने कहा, 15 प्रतिशत कम बारिश होने का अनुमान

भारत में कमजोर मानसून के संकेत -अगर ऐसा हुआ तो 2009 के बाद यह सबसे कमजोर मानसून होगा मुंबई, एजेंसी। भारत में इस साल का मानसून करीब दो दशक में सबसे कमजोर रहने का अनुमान है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में मौसम विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने मानसून के अंतिम माह सितंबर में भी कम बारिश होने की आशंका जताई है। इस दौरान देश में सामान्य से करीब 15 प्रतिशत कम बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो 2009 के बाद यह सबसे कमजोर मानसून होगा।

खरीफ फसलों पर असर भारत की करीब 70 प्रतिशत वार्षिक बारिश मानसून से होती है। बारिश में बड़ी कमी का असर खरीफ फसलों के उत्पादन, खाद्य कीमतों और ग्रामीण आय पर पड़ सकता है। खासकर सितंबर में पर्याप्त बारिश नहीं होने पर कपास, सोया...