जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- ईरान, इजरायल और अमेरिका की जंग ने दो दशक पहले प्रचलन में रहे स्टोव को एक बार फिर से व्यवहार में ला दिया है। एलपीजी गैस की किल्लत से मुसीबत में पड़े छोटे दुकानदारों के लिए यह बेहतर विकल्प के रूप में काम कर रहा है। कॉमर्शियल गैस पर रोक के कारण 35 सौ से चार हजार रुपये में गैस सिलेंडर बिक रहा है। वह भी काफी मुश्किल से मिल रहा है। ऐसे में कई होटल बंद हो गए हैं। सड़क के किनारे वाले काफी फूड स्टॉल भी बंद हो गए हैं। उसपर काम करने वाले लोग बेरोजगार हो गए हैं, जिससे उन्हें घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे समय में दो दशक पहले चलने वाले स्टोव की याद एक बार फिर से आ गई। कुछ दुकानदारों के पास वर्षों से गोदाम में पड़े स्टोव को निकालकर लोगों ने तैयार कर लिया और 500 रुपये वाले गैस स्टोव को 14-15 सौ रुपये में बेच रहे हैं। कई दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.