हजारीबाग, जून 20 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमदाग प्रखंड अलग होने के दो दशक बीतने वाला है बावजूद स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास परियोजना कार्यालय का पुराने प्रखंड कटकमसांडी से संचालित होना, स्थानीय विकास और प्रशासनिक विकेंद्रीकरण में भारी कमी को दर्शाता है। पुराने प्रखंड से संचालन के कारण आम जनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए मीलों का सफर तय करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।इस देरी और प्रशासनिक उदासीनता के कारण नवसृजित कटकमदाग प्रखंड के लोग ठगा महसूस कर रहे है । वर्ष 2007 में कटकमसांडी प्रखंड से विभाजित होकर कटकमदाग नया प्रखंड बना, लेकिन आज भी स्वास्थ्य केंद्र और बाल विकास परियोजना सीडीपीओ कार्यालय पुराने कटकमसांडी प्रखंड से ही संचालित किया जा रहा है । जिसके कारण सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नवसृजित प्रखंड के लो...