मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दो दशक से भी अधिक समय बाद घर आए ब्रिटेन के एआई और ऑनलाइन सुरक्षा विभाग के मंत्री कनिष्क नारायण नारायण यहां की लीची और आम की मिठास की यादों में खो गए। कहा कि यहां आकर फिर बचपन के दिन याद आ गए। उन्होंने अपने स्कूल प्रभात तारा से जुड़ी यादों को भी साझा किया। मूलत: मुजफ्फरपुर के रहनेवाले कनिष्क नारायण दिल्ली में एआई समिट में ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने आए थे। इस क्रम में वे करीब 23 साल बाद शनिवार को अपने गृह नगर पहुंचे थे। यहां उनके सम्मान में एसकेजे लॉ कॉलेज में समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों से एआई की खूबियों और दुष्प्रभावों पर संवाद भी किया। एआई की बुराईयो का मुकाबला भारतीय विचारों के सहारे ही संभव कनिष्क ने कहा कि एआई आनेवाले समय में नि:संदेह मानव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.