भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : करीब दो दशक से मंत्री पद पाने में पिछड़ा भागलपुर इस बार बाजी मार गया। अश्विनी चौबे के बाद पहला मौका है जब दो मंत्री जिले के बने। सम्राट मंत्रिमंडल में भागलपुर से एक नहीं, बल्कि दो मंत्री बनाए गए। बिहपुर के भाजपा विधायक कुमार शैलेंद्र और गोपालपुर के जदयू विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली। कुमार शैलेंद्र और बुलो मंडल काफी पुराने राजनेता हैं। शैलेंद्र तीसरी बार विधायक बने तो, बुलो मंडल कई बार विधायक और एक बार सांसद भी रह चुके हैं। गोपालपुर से पहले बुलो बिहपुर से ही विधायक बने थे। यह भी पढ़ें- 5 बार विधायक 1 बार सांसद, राजद से जदयू तक का सफर; सम्राट कैबिनेट के मंत्री बुलो मंडल कौन हैं? वे पहले राजद में थे। लोकसभा के लिए टिकट नहीं मिलने पर जदयू में आए और 2025...