दो दशक पूर्व बनी पानी की टंकी, नहीं निकला एक बूंद पानी
गौरीगंज, जून 22 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता नगर पंचायत मुसाफिरखाना में वर्ष 2003-04 में स्वच्छ पेयजल योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकी आज भी अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर सकी है। लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह टंकी बीते दो दशकों से महज एक ढांचा बनकर रह गई है। जिससे नगर वासियों को अब तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है।
नगर पंचायत की स्थिति नगर पंचायत के लगभग 15 हजार आबादी वाले क्षेत्र में आज तक जलनिगम द्वारा बनवाई गई टंकी से पानी की एक बूंद भी लोगों तक नहीं पहुंच पाई है। स्थिति यह है कि टंकी से घरों तक पानी पहुंचाने के लिए कोई पाइपलाइन तक नहीं बिछाई गई। जिस परिसर में दो दशक पूर्व बनी जलनिगम की पानी की टंकी स्थित है, वह अब झाड़ियों और जंगली वनस्पतियों से घिरकर उपेक्षा का प्रतीक बन चुका है। नगर पंचायत के दसों वार्डों के लोग आज भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.