गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- कुचायकोट। सिपाया स्थित सैनिक विद्यालय आज शिक्षा और अनुशासन का उत्कृष्ट केंद्र बन चुका है। वर्ष 2003 में तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस द्वारा स्वीकृत इस संस्थान की नींव प्रथम प्राचार्य कर्नल एस. सिद्धू के नेतृत्व में रखी गई। शुरुआती वर्षों में यह स्कूल सीमित संसाधनों और अस्थायी भवनों में संचालित हुआ, परंतु शिक्षकों और छात्रों की प्रतिबद्धता कभी कमजोर नहीं पड़ी। वर्ष 2013 में शिक्षा मंत्री पीके शाही द्वारा नए भवन की आधारशिला रखे जाने के बाद विद्यालय तेजी से आधुनिक सुविधाओं से लैस होता गया। उन्नत कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल मैदान और छात्रावास सुविधाओं ने इसे पूर्ण सैन्य शिक्षण संस्थान का रूप दिया। पिछले दो दशकों में यहां के अनेक छात्रों ने एनडीए, आईएमए, नौसेना और वायुसेना में चयन पाकर क्षेत्र और राज्...