दो दर्जन से ज्यादा सांसद और कई विधायक मेरे संपर्क में...राजभर के बाद संजय निषाद का भी सपा में टूट का दावा
लखनऊ, जून 18 -- Sanjay Nishad: ओम प्रकाश राजभर के सपा में टूट के दावे पर सियासी घमासान मचा हुआ है। राजभर लगातार सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश को सपा में टूट को लेकर नसीहत दे रहे हैं तो वहीं अखिलेश यादव भी राजभर पर लगातार हमलावर हैं। सपा में टूट के दावे को अब निषाद पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने भी मजबूती दे दी। संजय निषाद ने कहा, सपा के दो दर्जन से ज्यादा सांसद और कई एमएलए उनके संपर्क में हैं। इस संबंध में सभी विधायक और सांसदों की जानकारी दिल्ली को दे दी गई है। संजय निषाद ने कांग्रेस के विधायकों के भी संपर्क में होने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि ये वो लोग हैं जिन्होंने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और सपा के साथ गए थे, लेकिन जब सरकार नहीं बनी तो अब वे अपने क्षेत्र और समाज का भला नहीं कर पा रहे हैं। उनका मानना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.