कोडरमा, मार्च 21 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि जिले के डोमचांच क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं द्वारा दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग को इलाके में अवैध खनन की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसी के आधार पर विभाग की टीम ने टेकवा माइंस में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से एक कंप्रेशर मशीन जब्त की, जिसका उपयोग अवैध खनन कार्य में किया जा रहा था। बताया जाता है कि जब वन विभाग की टीम मशीन को अपने कब्जे में लेकर वहां से लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए माफियाओं के एक समूह ने रास्ता रोक लिया। माफियाओं ने टीम पर दबाव बनाते हुए जबरन मशीन छुड़ा ली और मौके से फरार हो गए।इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद वन विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.