गोड्डा, जून 3 -- बसंतराय ।प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के बेलडीहा पंचायत अंतर्गत चंगई गांव में जलजमाव की गंभीर समस्या ने ग्रामीणों का जीवन नारकीय बना दिया है। गांव के करीब दो दर्जन घरों के लोग लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश होने के बाद समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है, जिससे ग्रामीणों की परेशानियां कई गुना बढ़ जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है की जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव में वर्षभर पानी जमा रहता है। घरों के आसपास गंदा पानी जमा रहने से लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों को स्कूल जाने तथा लोगों को जरूरी कार्यों के लिए बाहर निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

महिलाओं और बच्चों पर प...