दो दर्जन से अधिक अवैध निर्माण तोड़े
गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) पर यातायात को सुचारू बनाने और सरकारी जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त कराने के लिए नगर निगम मानेसर (एमसीएम) ने अब तक का सबसे बड़ा तोड़फोड़ अभियान चलाया है। बुधवार को निगम के दस्ते ने आईएमटी चौक से पंचगांव चौक की तरफ हाईवे के दोनों ओर करीब चार किलोमीटर के दायरे में जबरदस्त कार्रवाई की। भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ उतरे दस्ते ने सर्विस लेन पर लंबे समय से जमे दो दर्जन से अधिक स्थायी और अस्थायी अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। यह बड़ी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट व जीएमडीए के डीटीपी आरएस बाठ के नेतृत्व में अमल में लाई गई। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम मानेसर के डीटीपी राजेंद्र शर्मा, एसडीओ शशिकांत, विकास शर्मा, जेई देवेंद्र कुमार और जयवीर याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.