बाराबंकी, अप्रैल 3 -- हैदरगढ़। एमएलसी अंगद सिंह ने विकास क्षेत्र में दो दर्जन सार्वजनिक स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश विद्युत अधिकारियों को दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए एमएलसी प्रतिनिधि भाजपा नेता अवधेश सिंह चंदेल ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग व मंशा के अनुरूप हाई मास्क लाइट की मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि से चौबीसी, दतौली, नीमा मऊ जोंधी, भिखरा, सीठू मऊ, रानीपुर, टिकरहुआं जमीन हुसैनाबाद, खानपुर, घर कुइया, नरेंद्रपुर मदरहा, दादूपुर भिलवल, त्रिवेदीगंज व जौरास आदि स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.