बगहा, जनवरी 28 -- बेतिया।गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनमें जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, कृषि कार्यालय, स्वास्थ्य समिति, पंचायती राज कार्यालय, नगर निगम, जीविका, आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई प्रमुख रहें। उत्कृष्ट झांकी प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग को प्रथम, नगर निगम बेतिया को द्वितीय तथा कृषि एवं स्वास्थ्य विभाग को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन शिक्षकों एवं खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.