फतेहपुर, फरवरी 24 -- फतेहपुर। ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। जहां पार्टी की नीतियों व रीतियों से प्रेरित होकर दो दर्जन युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि प्रगतिशील देश का निर्माण महज कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस के कार्यकाल में लोगों को रोजगार के जो अवसर दिए गए थे उसे भाजपा शासन द्वारा कार्पोरेट घरानों के हाथों बेचा जा रहा है। जिससे देश में बेरोजगारी के साथ ही युवाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, कहा कि भाजपा द्वारा एक साजिश के तहत शंकराचार्य को फंसाने का काम किया जा रहा है। जिससे यह प्रतीत होता है कि केंद्र व प्रदेश सरकार को सत्ता हाथ से निकलने का भय सताने लगा है। वहीं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि जनता का मोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.