मथुरा, मई 10 -- साइलेंसर में बदलाव कर धमाके की आवाज निकालने वाली दो दर्जन बुलेट मोटर साइकिलों का चालान सहायक संभागीय विभाग की टीमों ने किया है। इसके लिए जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही प्रेशर हॉर्न के खिलाफ भी विभागीय टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बुलेट मोटर साइकिल के साइलेंसर में बदलाव कर तेज धमाके की आवाज निकालने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश सहायक संभागीय विभाग को दिए गए हैं। इसके तहत जनपद में चेकिंग के लिए एआरटीओ राजेश राजपूत के निर्देशन में टीम का गठन किया गया है। टीम में एआरटीओ सतेन्द्र कुमार सिंह, यात्रीकर अधिकारी संदीप चौधरी, पूजा सिंह शामिल हैं। टीम मानक के विपरीत वाहन को मॉडिफाइ कर उसे साइलेंसर आदि में बदलाव करा कर वाहन का संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। टीम...