मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गैस का संकट जिले में और गहरा गया है। इससे लोगों की दिनचर्या खराब हो रही है। वे पूरे दिन गैस सिलेंडर की तलाश में भटक रहे हैं। घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर जहां आम उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से बेला व मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक फैक्ट्रियों पर ताला लग गया है। इससे कारीगर व मजूदरों के समक्ष नौकरी बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।दोनों क्षेत्रों की प्रोसेसिंग यूनिट, बेला में लोहे व स्टील के सामग्री उत्पादन, नमकीन उत्पादन, कार्टन निर्माण समेत अन्य यूनिट इसमें शामिल है। बीते दो दिनों से यह स्थिति है। व्यावसायिक गैस की आपूर्ति ठप होने से घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। शनिवार को मिठनपुरा स्थित एक रेस्टोरेंट में जिला प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.