बलिया, सितम्बर 3 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में अबतक के उच्चतम बिंदु का रुख कर चुकी गंगा का तेवर उग्र हो गया है। बैरिया, मुरलीछपरा और बेलहरी ब्लाक के 20 शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। इन विद्यालयों में बाढ़ का पानी घुस गया है। मंगलवार की रात दो दर्जन से अधिक बस्तियों की बिजली काट दी गयी। जेनरेटर की व्यवस्था नहीं होने से पीड़ित अंधेरे में ही रात गुजारने को विवश हैं। बाढ़ में डूबी बस्तियों के लोग पीने के पानी को भी तरस जा रहे हैं。 यह भी पढ़ें- बैरिया, मुरलीछपरा और बेलहरी ब्लाक में पढ़ाई बाधितजल स्तर की रिपोर्ट जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 59.440 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी खतरा बिंदु 57.615 मीटर से 1.83 मीटर ऊपर तथा हाई फ्लड लेवल से मात्र 95 सेमी नीचे बह रही है। जलस्तर में पिछले आठ घंटों में तीन स...