कुशीनगर, अप्रैल 23 -- पडरौना। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति केन्द्र थाना कसया द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत कसया क्षेत्र के रहने वाले दो दंपति के मध्य आपसी सहमति से सुलह-समझौता कराया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर पति-पत्नी को मिशन शक्ति केंद्र थाना कसया पर तलब किया गया था। परामर्श के दौरान पति-पत्नी के बीच आपसी बातों को लेकर काफी दिनों से उत्पन्न मनमुटाव के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सुलह कराई गई। काउंसलिंग के दौरान दरोगा अश्वनी कुमार सिंह, प्रियंका तिवारी, सिपाही शिवानी द्विवेदी, बंदना खरवार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तीन साल में 454 परिवारों को जोड़ बांधी खुशी की डोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...