पूर्णिया, मई 31 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा-टीकापट्टी एसएच-65 पर हुए सड़क हादसे में फल विक्रेता की मौत के मामले में दो थानों के बीच समन्वय की कमी का मामला सामने आया है। घटना के दूसरे दिन तक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि जिस चालक पर ट्रैक्टर चढ़ाकर फल विक्रेता की जान लेने का आरोप है वह फिलहाल घर पर है। जानकारी के अनुसार 29 मई की सुबह करीब 10:45 बजे खुश्कीबाग से आम लेकर भवानीपुर जा रहे फल विक्रेता चितरंजन मंडल के टेंपो में पीछे से एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। आरोप है कि टक्कर लगने के बाद चितरंजन मंडल सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर चालक ने उन पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सबिया देवी ने घटना के करीब दो घंटे बाद ही धमदाहा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज...