दो थाना प्रभारी बदले, 77 कांस्टेबल को भेजा गया पुलिस लाइन
देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया। जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने महकमें में फेरबदल किया है। चार उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसमें दो थाना प्रभारियों बदल कर नई तैनाती की गई है, वहीं कई सालों से एक ही थाने पर जमे 77 कांस्टेबल को पुलिस लाइन भेज दिया गया। इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुरौली थाने पर तैनात एसएसआई अविनाश मौर्य को वहीं का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह को हटाकर प्रभारी सम्मन व न्यायालय सम्मन सेल की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एसपी के पीआरओ अश्विनी प्रधान को रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया सेल प्रभारी महेंद्र कुमार चतुर्वेदी को मीडिया सेल के साथ एसपी का पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.