नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा संसदीय दल में शुक्रवार को हुई टूट को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उनका कहना है कि इंकलाब के नारे से शुरू हुई आम आदमी पार्टी का अंत विश्वास और अलगाव से हो रहा है। गुप्ता ने कहा कि दो तिहाई राज्यसभा सांसदों का जाना अरविंद केजरीवाल की तानाशाही पर सीधी चोट है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि दिल्ली से सत्ता गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी के हाथों से सत्ता निकलने की अब पंजाब की बारी है। इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए रेखा गुप्ता ने शुक्रवार रात को लिखा, इंकलाब के नारे से शुरु हुई AAP का अंत अविश्वास और अलगाव से हो रहा है। आपकी पार्टी में अब आम आदमी नहीं, सिर्फ भ्रष्ट आदमी बचा है। केजरीवाल जी, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों क...