मुंबई।, जुलाई 2 -- Operation Tiger in Maharashtra: महाराष्ट्र की सियासत में दल-बदल और आंतरिक शह-मात का खेल एक बार फिर चरम पर है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। लोकसभा के छह सांसदों के पाला बदलने के ठीक एक हफ्ते बाद उद्धव सेना के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य (MLC) सचिन अहीर ने भी पाला बदल लिया है। बुधवार को वे सत्तारूढ़ शिवसेना यानी कि एकनाथ शिंदे गुट के उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध विधान परिषद के उपसभापति चुने गए। आदित्य ठाकरे के बेहद करीबी माने जाने वाले सचिन अहीर का इस तरह पाला बदलना उद्धव गुट के लिए एक बड़ा मनोवैज्ञानिक झटका है। इस सियासी घटना ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की राजनीतिक ताकत को और मजबूत कर दिया है। राजनीतिक हलकों में उद्धव सेना के सांसदों और नेताओं के इस सामूहिक दल-बद...