मुंगेर, अप्रैल 15 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। जमुई के सांसद अरुण भारती ने मुंगेर जिले के संग्रामपुर एवं टेटियाबंबर प्रखंड में स्थित दो महत्वपूर्ण तालाबों के जीर्णोद्धार को लेकर डीएम को दाधिकारी को पत्र लिखा है। सांसद ने बताया कि, तारापुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने जल संरक्षण और स्थानीय जरूरतों को लेकर कई समस्याएं रखीं। खासकर संग्रामपुर नगर पंचायत के मुख्य बाजार स्थित पोखर और टेटियाबंबर प्रखंड के भुना पंचायत अंतर्गत कलय गांव के तालाब की जर्जर स्थिति पर चिंता जतायी गयी। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि, ये दोनों तालाब स्थानीय जलस्तर बनाए रखने और दैनिक उपयोग के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, लेकिन लंबे समय से रखरखाव के अभाव में इनकी हालत खराब हो चुकी है। यह भी पढ़ें- मोहनपुर में सांसद ने सुनी लोगों की समस्या सांसद ने डीएम...